फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैंचोली ने जीता फाइनल मैच

Tue, 24 Feb 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
 गोरखा राइफल्स के तत्वावधान में भारत-पाक 1971 में शहीद रैत गांव निवासी सैनिक चतुर सिंह राणा की स्मृति में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में जैंचोली की टीम विजेता और खीराकोट की टीम उप विजेता रही। मुख्य अतिथि मेजर जनरल विनोद भाकुनी ने क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता, उप विजेता टीमों के अलावा कार्यक्रम के तहत हुई मैराथन दौड़ के विजेताओं को पुरस्कार दिए।
विज्ञापन


फाइनल मुकाबले में पहले खेलते हुए खीराकोट की टीम ने 12 ओवर में नौ विकेट पर मात्र 50 रन ही बनाए। जवाब में उतरी जैंचोली चार विकेट खोकर सात ओवर में ही मैच जीत कर विजेता बनी।  मेजर जनरल विनोद भाकुनी ने विजेता टीम को 15 हजार नकद और ट्राफी, उप विजेता टीम को 10 हजार नकद और ट्राफी प्रदान की। इसके अलावा मैन ऑफ द सीरिज बालम भाकुनी, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज कृष्णा भंडारी, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्र रक्षक महेंद्र बोरा समेत रन फॉर फन छह किमी मैराथन दौड़ में  महिला और पुरुष वर्गों में अव्वल रहे 15-15 धावकों को भी इनाम दिया गया। सेना की ओर से पूर्व सैनिक कुंवर सिंह की पत्नी को व्हील चेयर, छह पूर्व सैनिकों को लाठी दी गई।

इस मौके पर मेजर जनरल भाकुनी कहा कि उत्तराखंड सैनिक बहुल प्रदेश है। पूर्व सैनिकों के सम्मान और युवाओं को सेना के प्रति आकर्षित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने देश निर्माण में युवाओं से आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कर्नल आदित्य श्रीवास्तव, मेजर अमर त्यागी, ब्लॉक प्रमुख दीपक बोरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें