गनियाद्योली स्थित एसएसबी के सीमांत मुख्यालय का चतुर्थ वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि एसएसबी के अपर महानिदेशक सोमेश गोयल को जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया, मुख्य अतिथि ने शहीद स्मारक में पुष्प चक्र चढ़ाए।
गोयल ने मुख्यालय के आईजी श्याम सिंह के साथ सीमांत कार्यालय का निरीक्षण किया। बाद में वह कार्यालय के समीप बल की महिलाओं द्वारा बनाई गई संदीक्षा संगठन कार्यालय भी गए। वहां लगी फोटो प्रदर्शनी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि एसएसबी के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करने होंगे। देर शाम को वार्षिकोत्सव के समापन पर पार्टी आयोजित हुई। जिसमें बल की आर्केस्ट्रा टीम ने शानदार गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया।