अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पांडेखोला स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस मौके पर पार्क की सफाई भी की गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद की विचारधारा दी। अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने कहा कि दीनदयाल ने एकात्म मानववाद के सिद्धांत, सांस्कृतिक मूल्यों और उत्थान के लिए काम किया। लता पांडे ने कविता के माध्यम से पंडित दीनदयाल को श्रद्धांजलि दी। पूनम पालीवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल मानवता के विचारक के थे।
संचालन संजय साह ने किया। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, सोबू साह, अजय वर्मा, विनीत बिष्ट, अमित शाह, संदीप श्रीवास्तव, राहुल बोहरा, सुनील जोशी, वीरेंद्र जीना, विजय पांडे, कमल जिनवाल, नवीन तिवारी, विजय तिवारी, रोहित पंत, अजय पांडे आदि मौजूद थे। इधर सांसद अजय टम्टा, राज्य मंत्री रेखा आर्या, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, विधायक सुरेंद्र जीना, महेश नेगी, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
जागेश्वर विधानसभा लमगड़ा मंडल के चायखान न्याय पंचायत में हुए कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष पांडे ने कार्यकर्ताओं से पंडित दीनदयाल के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। वहां मंडल महामंत्री महेंद्र मेहरा, भुवन पांडे, हरीश कपकोटी, केशव राम, चिंता सिंह, हरीश सिजवाली, हयात धौनी आदि थे।
भाजपा स्याहीदेवी मंडल के कार्यक्रम में जिला महामंत्री और जिला पंचायत सदस्य महेश नयाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारत की सनातन विचारधारा को युग के अनुकूल प्रस्तुत कर देश को एकात्मक मानववाद की विचारधारा दी। वहां कार्यक्रम में जिला मंत्री और कार्यक्रम सह संयोजक सुरेंद्र मेहता, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र नयाल, वीरेंद्र शाही, गणेश जलाल, वीरेंद्र चिलवाल, महेंद्र अल्मिया, जोगा डांगी, सूरज अलमिया आदि थे।
भाजपाइयों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई
बागेश्वर/गरुड़। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104वीं जयंती पर भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, विधायक चंदन राम दास ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पंडित उपाध्याय एक कुशल राजनेता के साथ उच्चकोटि के समाज सुधारक थे। विधायक दास ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का योगदान अहम है। वहां भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविंद सिंह टंगड़िया, जिला उपाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, दयाल कांडपाल, मथुरा प्रसाद, रमेश तिवारी, नवीन आर्या, धीरेंद्र परिहार, प्रकाश साह, रतन सिंधी, मोहन उप्रेती, दयाल पांडे आदि थे। इधर कार्यकर्ताओं ने भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण चंद्र पुनेठा और मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल सिंह रावत के निधन पर शोक जताकर श्रद्धांजलि अर्पित की। गरुड़ मंडल इकाई ने पार्टी कार्यालय और कंधार शक्ति केंद्र में पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया। मंडल अध्यक्ष हरीश रावत की अध्यक्षता में संपन्न हुए जयंती समारोह में मंगल राणा, दान सिंह फर्स्वाण, इंद्र सिंह बिष्ट, हेमा बिष्ट, बहादुर कोरंगा, घनश्याम जोशी आदि थे।
संकल्प दिवस के रूप में मनाई दीनदयाल जयंती
रानीखेत (अल्मोड़ा)। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती संकल्प दिवस के रूप में मनाई। इस दौरान देश से भ्रष्टाचार को समूल खात्मे का संकल्प जताया गया। कहा कि पं. उपाध्याय ने सनातन विचारधारा को एकात्म मानववाद मंत्र और समाज सेवा जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी। उनका संपूर्ण जीवन समाज सेवा के लिये समर्पित रहा है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंत्योदय का जनक बताया। शक्ति केंद्र वार मालरोड, चिलियानौला, लालकुर्ती, राजपुरा क्षेत्र में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनेक कार्यक्रम किए। यहां पूर्व जिला अध्यक्ष मदन सिंह महारा, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री नरेंद्र रौतेला, पूर्व छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेगी, नगर अध्यक्ष राजेंद्र जसवाल, रमेश जोशी, कैलाश बिष्ट, चंपा भंडारी, पूर्व प्रमुख धन सिंह रावत, विनोद भार्गव, उमा रावत, ललित मेहरा, बालादत्त, भुवन पाठक, मदन कुवार्बी आदि मौजूद रहे।