द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में उत्तराखंड साइंस एजूकेशन एवं रिसर्च सेंटर यूसर्क देहरादून की ओर से आयोजित पांच दिनी ऑनलाइन कार्यशाला का समापन हुआ। फिसेर प्राइवेट लिमिटेड के सतीश वर्मा ने एंड्रायड एप्लीकेशन और उसमें शामिल सुरक्षा खतरों के व्यवहार के बारे में विस्तार से बताया। एचसीएल के सीनियर मैनेजर लोकेश वर्मा ने इंटरनेट आफ थिंग्स में खुफिया साइबर खतरे की जानकारी दी। एचसीएल नोएडा साइबर सिक्योरिटी के ग्रुप मैनेजर सौरभ माहेश्वरी ने आईओटी उपकरणों के बारे में बताया। एनआईटी राजपुर के कंप्यूटर विभागाध्यक्ष डॉ. प्रदीप सिंह ने इंटरनेट ऑफ थिंग्स में मशीन लर्निंग उपयोगिता के बारे में व्याख्यान दिए। वहां निदेशक प्रोफेसर बीएम मिश्रा, विभागाध्यक्ष प्रो. अजीत सिंह, संयोजक डॉ. आरके भारती, सह संयोजक डॉ. अर्चना वर्मा सहित सभी विभागाध्यक्ष सहित शिक्षक कर्मचारी मौजूद रहे।