फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुगालखोला में आयोजित जन संवाद में लोगों ने उठाई समस्याएं

विज्ञापन
दुगालखोला में जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व विधायक मनोज तिवारी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। दुगालखोला वार्ड में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में लोगों ने विभिन्न समस्याओं को उठाया। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि दुगालखोला नया वार्ड बना है। वार्ड में सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पालिका प्रयासरत है।
विज्ञापन

लोगों ने वार्ड में स्थित मां नंदा-सुनंदा मूर्ति विसर्जन स्थल को भव्य रूप देने, करबला से टम्टा मोहल्ला तक सड़क बनाने, वार्ड का सीमांकन और पूर्व में गठित वन पंचायत का निर्धारण करने, नालों का निर्माण करने और मंदिर परिसर में सार्वजनिक कक्ष का निर्माण करने की मांग उठाई। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नए गठित वार्ड में रास्तों, पथ प्रकाश व्यवस्था, नाला निर्माण समेत अन्य विकास कार्यों को कराया जाएगा।
विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि पूर्व में हुए परिसीमन में जनभावनाओं का बिल्कुल भी खयाल नहीं रखा गया। वर्तमान में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के कारण जनता परेशान है। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार द्वारा नगरपालिका को धन आवंटित नहीं किया जा रहा है, जिससे शहर के विकास कार्यों पर भी असर पड़ रहा है। अध्यक्षता मो. सलीम और संचालन संजय दुर्गापाल ने किया। कार्यक्रम में कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी, सभासद आशा रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य घनश्याम गुरुरानी, सामाजिक कार्यकर्ता रीता दुर्गापाल, दीपा जोशी, रेखा दुर्गापाल, सेवादल प्रदेश ध्वजवाहक संजय दुर्गापाल आदि थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें