फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: एक्सपायर लाइसेंस के बावजूद जिला अस्पताल में चल रहा जन औषधि केंद्र कराया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में एक्सपायर लाइसेंस के बावजूद संचालक जन औषधि केंद्र चला रहा था। एक्सपायरी बाक्स भी नहीं था। अनियमितता पाए जाने पर इसे बंद कर दिया गया है। वहीं अनियमितताएं पाए जाने पर सात मेडिकल स्टोरों को नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शचि शर्मा, ड्रग इंस्पेक्टर पूजा जोशी और डिप्टी सीएमओ डाॅ. अरविंद पांगती की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को जिला अस्पताल, बेस अस्पताल, कोसी के विभिन्न मेडिकल स्टोरों का संयुक्त औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक्सपायर दवाइयों की जांच की गई और मेडिकल स्टोर संचालकों के लाइसेंस भी चेक किए गए। निरीक्षण के दौरान भारी अनियमितताएं पाई गईं। टीम के जिला अस्पताल के जन औषधि केंद्र में पहुंचने पर वहां हड़कंप मच गया। एक्सपायर लाइसेंस के बावजूद संचालक जन औषधि केंद्र चलाते हुए पाया गया। सीसीटीवी का संचालन भी सही तरीके से नहीं हो रहा था। एक्सपायरी बॉक्स भी नहीं था। टीम ने तत्काल प्रभाव से जन औषधि केंद्र में क्रय विक्रय बंद कराया। वहीं मेडिकल स्टोरों में भी अनियमितताएं मिलीं। टीम ने सात मेडिकल स्टोरों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।



मिट्टी में सनी थी दवाइयां, कैश मेमो नहीं थे मैंटेन

निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोरों में अनियमितताएं मिलीं। कई मेडिकल स्टोरों में एक्सपायरी बॉक्स नियमानुसार नहीं बनाए गए थे। कैश मेमो मैंटेन नहीं किए जा रहे थे। आलम ये था कि सीसीटीवी तक नहीं लगे थे। दवाइयां मिट्टी में सनी थीं जो की जन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। टीम ने मेडिकल स्टोरों में नियमानुसार कैश मेमो मैंटेन करने, लेबल्ड एक्सपायरी बॉक्स बनाने, सीसीटीवी लगाने, सभी ग्राहकों को बिल उपलब्ध कराने, साफ सफाई बनाए रखने आदि के निर्देश संबंधितों के दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें