फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालीखान में  पांच घंटे जाम लगाया

विज्ञापन
सड़क पर बैठकर जाम लगाते लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

 थला-मुनड़ा मोटर मार्ग से भीताकोट तक सड़क बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को जालीखान में रामनगर-डोटियाल मोटर मार्ग पर पांच घंटे जाम लगा दिया। जाम के दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम लगने से यात्री परेशान रहे। डीएसपी से जाम लगाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं करने का आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शनकारियों ने छह घंटे बाद जाम खोला। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस और यात्रियों से नोक-झोंक होती रही। 

विज्ञापन


ग्रामीण जसपुर कोट के कटियाखाल में क्रमिक अनशन स्थल पर एकत्रित हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए जालाखीन पहुंचे और रामनगर-डोटियाल मोटर मार्ग में जालीखान में सुबह 11 बजे से जाम लगा दिया।  जाम के कारण इस मार्ग में सैकड़ों वाहन फंसे रहे। इससे यात्रियों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। कई यात्री जाम खोलने की मांग करते रहे, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने। पुलिस भी मौके पर पहुंची थी और थानाध्यक्ष विशन लाल के कई बार समझाने के बाद भी ग्रामीणों ने जाम नहीं खोला।

इस बीच प्रदर्शनकारियों की पुलिस और यात्रियों से बार-बार नोक-झोंक होती रही। बाद में तहसीलदार के पहुंचने पर भी प्रदर्शनकारी नहीं माने।  कई यात्रियों ने जाम लगाने वाले ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए मौके पर ही थानाध्यक्ष को लिखित में तहरीर दी।
विज्ञापन


एसओ ने प्रदर्शनकारियों की फोन पर डीएसपी से बात कराई। डीएसपी ने जाम नहीं खोलने पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बात कही साथ ही यह भी कहा कि यदि वह जाम खोल देंगे तो कार्रवाई नहीं की जाएगी। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने छह घंटे बाद करीब चार बजे जाम खोला। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक जिलाधिकारी मौके पर नहीं पहुंचेंगे वह आंदोलन जारी रखेंगे। प्रदर्शन करने और जाम लगाने वालों में गुणानंद ध्यानी, अमित सिंह रावत, सतपाल सिंह, चंदन सिंह, रेवती देवी, शकुंतला रावत, बबली रावत, ममता रावत, अनीता देवी, शांति देवी, उमेश शर्मा, कमला देवी, विमला देवी, गोविंदी देवी, शाखा देवी आदि शामिल थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें