आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे लोग।
- फोटो : amar ujala
पेयजल समस्या को लेकर सुदूरवर्ती लोधियाखान में ग्रामीणों का क्रमिक अनशन जारी है। विभागीय उपेक्षा के चलते ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि आठ माह से पूरे क्षेत्र में पानी की बूंद नहीं टपक रही, लेकिन विभाग सोए हुए हैं। इधर बुधवार को नायब तहसीलदार के नेतृत्व में ग्रामीणों को समझाने पहुंची टीम को भी आंदोलनकारियों बैरंग लौटा दिया। कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
रीची-थापल पंपिंग पेयजल योजना से जुड़ीं क्षेत्र की 10 ग्राम सभाओं में पिछले आठ माह से पानी की बूंद नहीं टपकी है, जिसके चलते ग्रामीणों को पानी के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरन ग्रामीणों ने किसान विकास संघ धूराफा के बैनर तले लोधियाखान में आंदोलन शुरू कर दिया है।
तीसरे दिन प्रधान कृपाल फर्त्याल, पूरन पांडे, कैलाश चंद्र पांडे, महेश चंद्र नैनवाल, हंसादत्त पांडे, जगदीश नैनवाल, गणेश चंद्र, खीम सिंह, प्रदीप फर्त्याल, विजय फर्त्याल, पंकज फर्त्याल, प्रेम सिंह, लीलाधर पांडे, मोहन चंद्र नैनवाल क्रमिक अनशन पर बैठे। इधर रानीखेत से नायब तहसीलदार जेके पांडे के नेतृत्व में ग्रामीणों को समझाने पहुंची राजस्व टीम को आंदोलनकारियों ने लौटा दिया। आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक पानी की समस्या दूर नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।