उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग की कचहरी बाजार स्थित जनरल स्व. बीसी जोशी सभागार में हुई बैठक में वक्ताओं ने पूर्व सैनिकों का भवन कर माफ नहीं करने पर रोष जताया। उन्होंने जल मूल्य में हर साल 15 प्रतिशत वृद्धि करने का विरोध किया।
उन्होंने कहा कि जल मूल्य में हर साल 15 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी कर दी जाती है, लेकिन उपभोक्ताओं को पर्याप्त पानी नहीं मिलता है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से मांग के बावजूद भी पूर्व सैनिकों का भवन कर माफ नहीं किया जा रहा है।
लीग के अध्यक्ष पीजी गोस्वामी ने लीग के सभी सदस्यों से एक माह के भीतर सदस्यता का नवीनीकरण करा लेने को कहा है। उन्होंने नाइन कुमाऊं रेजीमेंट के आठ जुलाई को गोरखा हाल में होने वाले सम्मेलन में सभी पूर्व सैनिकों से भाग लेने का आह्वान किया। 26 जुलाई को कारगिल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सभी पूर्व सैनिकों से कार्यक्रम स्थल में पहुंचने की अपील की।
अध्यक्षता लीग के अध्यक्ष पीजी गोस्वामी और संचालन सचिव सुरेंद्र लाल टम्टा ने किया। बैठक में उपाध्यक्ष केशव पांडे, उप सचिव सूबेदार आनंद बोरा, कोषाध्यक्ष विनोद गिरी, संरक्षक किशोर जोशी, कर्नल शशि शेखर जोशी, ललित प्रकाश भट्ट, उप संरक्षक घनानंद जोशी, दीपक कुमार, आनंद बिष्ट, जेजेएस बिष्ट, मोहन अल्मिया, राम सिंह नगरकोटी, जीवन वर्मा, उम्मेद सिंह, पूरन ऐरी, नंदन कनवाल, मोहन जोशी, हरीश राम, प्रकाश बोरा, नवीन जोशी, राजेंद्र जोशी, एसएस जोशी, पूर्व अध्यक्ष चंदन पवार, महिपाल मेहता, भगवत सिंह, मदन सिंह मौजूद थे।