अल्मोड़ा में नमाज अदा करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
ईद का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। जामा मस्जिद के इमाम जुनैद उल कादरी ने नमाज अदा करवाई। इस मौके पर यहां कैंट क्षेत्र में स्थित ईदगाह में ईद की नमाज अदा की गई और मुल्क की तरक्की और शांति की कामना की गई।
ईद मिलन कार्यक्रम में नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर विधायक और संसदीय सचिव मनोज तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, केवल सती, शेखर लखचौरा आदि ने भी ईदगाह में पहुंचकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। ईद मिलन कार्यक्रम में उक्त लोगों के अलावा अख्तर हुसैन, यूसुफ तिवारी, मो. जब्बार, जिया उर्रहमान, अहमद अली, लियाकत अली समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे। इस मौके पर सुरक्षा के भी प्रबंध किए गए थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केएस नगन्याल, एसडीएम विवेक राय सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
चौखुटिया में क्षेत्र में ईद का त्यौहार उत्साह पूर्वक मनाया गया। क्षेत्र के बसकनियां में अब्दुल जब्बार और अब्दुल गफ्फार के निवास परिसर में नमाज अदा की गई। अल्मोड़ा से पहुंचे हाफिज इरफान ने नमाज अदा करवाई। तहसीलदार दीवान सिंह बिष्ट और थानाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सहित पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे।