पल्टन बाजार स्थित प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में सुंदरकांड और बजरंग बाण का पाठ करते भक्त।
- फोटो : amar ujala
भगवान हनुमान की जयंती जिले में धूमधाम से मनायी गई। संकट मोचन श्री हनुमान मंदिर नंदादेवी में सुबह पूजा अर्चना की गई।
मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया गया। शाम को महाआरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। पंडित हरीश जोशी ने पूजा कराई। यजमान अनिल सनवाल तथा सुमन सनवाल थे। इस मौके पर संगीता जोशी, धीरेंद्र गंगोला, संजय अग्रवाल, निर्मला त्रिवेदी, चंद्रा जोशी, ज्योति उप्रेती आदि मौजूद थे।
पल्टन बाजार स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में सुबह हवन किया गया। इसके बाद सुंदरकांड और बजरंग बाण का पाठ हुआ। भजन कीर्तन भी हुए। पंडित देवी दत्त पांडे ने पूजा कराई। यजमान विनोद वैष्णव और हेमा वैष्णव थे। महाआरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। हवन यज्ञ में जगदीश पांडे, गोपाल वैष्णव, अचल वैष्णव, समित वैष्णव, वैभव पांडे आदि ने भाग लिया। हमनुमान जयंती पर नगर समेत जिले के अन्य हनुमान मंदिरों में जय हनुमान ज्ञान गुण सागर जय कपीस तिहुं लोक उजागर .. हनुमान चालीसा तथा जय हनुमंत संत हितकारी सुन लीजे प्रभु अरज हमारी.. बजरंग बाण का पाठ किया गया।