फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर्ती रैली में आने वाले युवाओं के लिए हो ठोस इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पर्यटन सीजन में सेना की यूनिट हेडक्वार्टर कोटा भर्ती रैली को लेकर पहले से ही तैयारियां करने की मांग उठने लगी है। राष्ट्रीय सैनिक संस्था के पदाधिकारियों का कहना है कि भर्ती रैली में बड़ी संख्या में विभिन्न राज्यों से युवा पहुंचते हैं।
विज्ञापन

युवकों को परेशानी से बचाने के लिए प्रशासन और सेना को पहले से ही तैयारियां करनी होंगी। बता दें कि यहां केआरसी की यूनिट हेडक्वार्टर भर्ती रैली 25 अप्रैल से प्रस्तावित है। राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश महासचिव पूर्व सूबेदार हरी सिंह नेगी का कहना है कि दूर दराज के राज्यों से सैकड़ों की संख्या में युवक यहां भर्ती को आते हैं, अब पर्यटन सीजन भी शुरू हो चुका है। यहां आने वाले युवकों के रहने खाने के लिए उचित व्यवस्था नहीं हो पाती है। जिसके चलते युवाओं को काफी परेशानी होती है। इससे शहर की छवि पर बट्टा लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें