फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील और बैगनियां गांव के समीप तक पहुंची जगंल की आग

Sun, 26 May 2019 11:15 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
तहसील कार्यालय के समीप जंगल में लगी आग। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
 जंगलों में लगी आग काबू में नहीं आ रही है। रविवार दोपहर को बैगनियां और बजेली गांव के जंगल में लगी आग तहसील कार्यालय और बैगनियां गांव के घरों के पास तक पहुंच गई। वन कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया। बाद में अल्मोड़ा से फायर ब्रिगेड भी आ गई थी।
विज्ञापन


दोपहर करीब बारह बजे बैगनियां और बजेली के जंगल में अचानक आग लग गई। आग बेकाबू होकर तहसील कार्यालय के समीप और बैगनियां गांव के घरों तक आ पहुंची। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन कर्मियों को दी। इसके बाद वन कर्मियों ने आग बुझाना शुरू किया। साथ ही अल्मोड़ा से फायर ब्रिगेड वाहन भी मंगाया गया। करीब दो बजे अल्मोड़ा से फायर ब्रिगेड वाहन पहुंचा। तब तक वन कर्मियों ने आग को नियंत्रित कर लिया था। उधर शनिवार से जैंचोली और भंडारीगांव के जंगलों में भी आग लगी हुई है। आग से जंगल में वन संपदा को नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें