फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागेश्वर में योग महोत्सव 18 से

Thu, 11 Jun 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, दन्यां (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
जागेश्वर में 21 जून से 23 जून तक प्रस्तावित योग महोत्सव की तिथि में परिवर्तन हो गया है। योग महोत्सव अब 18 जून से शुरू होगा। महोत्सव का उद्घाटन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी करेंगी।
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने धौलादेवी क्षेत्र भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने बताया कि महोत्सव में विभिन्न क्षेत्रों की सांस्कृतिक टीमें भाग लेंगी।

उन्होंने धौलादेवी ब्लाक के अलग-अलग जिला पंचायत क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं की बैठक ली और महोत्सव को सफल बनाने के लिए दायित्व सौंपे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आयोजित इस महोत्सव से चार धाम की तर्ज पर ही जागेश्वर क्षेत्र का भी प्रचार प्रसार होने से विकास के काम तेजी से आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन


 महोत्सव में हथकरघा प्रदर्शनी के अलावा विभिन्न विभाग स्टाल भी लगाएंगे। देश के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 400 कलाकार महोत्सव में प्रस्तुति देंगे। स्थानीय कलाकारों को भी आमंत्रित किया गया है।

ध्याड़ी में हुई बैठक में ब्लाक प्रमुख पीतांबर पांडे, डीसीबी के अध्यक्ष प्रशांत भैसोड़ा, मदन सिंंह, नंदन बिष्ट, विशन सिंह गैड़ा, धन सिंह मेहता, हरीश प्रसाद, नरेंद्र बनौला, दीवान बिष्ट, तारा मेहरा, भगवान खनी, दयाकिशन पांडे, कुंदन रौतेला, हरीश जोशी, कुंदन गैड़ा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें