जागेश्वर (अल्मोड़ा)। जागेश्वर में 16 जुलाई से लगने वाले श्रावणी मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। एसडीएम ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को समय पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने गुरुड़ाबाज हेलीपैड का भी निरीक्षण किया।
रविवार को एसडीएम के निरीक्षण के दौरान मेले में लगने वाले फड़ो को लाॅटरी सिस्टम से 15 फड़ों को प्रसाद बिक्री के लिए सहमति दी गई। एसडीएम ने कहा कि मेले का शुभारंभ के अवसर पर सीएम के आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि एक माह तक चलने वाले इस मेले को भव्य बनाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने हरेला पर्व पर पौधरोपण के लिए चिन्हित जगह और अन्य स्थानों पर लगने वाले फड़ों के साथ-साथ गुरड़ाबाज हेलीपैड का भी निरीक्ष किया। इस मौके पर मंदिर प्रबंधन समिति की कार्यवाहक प्रबंधक बरखा जलाल, पुजारी प्रतिनिधि नवीन चंद्र भट्ट सहित कई लोग मौजूद रहे।