फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कोट भ्रामरी मंदिर में हुआ जगदीशिला डोली का भव्य स्वागत

Mon, 11 May 2026 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़/बागेश्वर। बाबा विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली गढ़वाल मंडल से कुमाऊं में प्रवेश कर गई है। कुमाऊं के प्रवेश द्वार ग्वालदम और गरुड़ के मां कोटभ्रामरी मंदिर में डोली का भव्य स्वागत किया गया। आज डोली बागनाथ मंदिर में प्रवेश करेगी। दोपहर बाद यहां से कांडा होते हुए पिथौरागढ़ जिले को रवाना होगी।
विज्ञापन

पूर्व शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के नेतृत्व में जगदीशिला डोली यात्रा का आयोजन किया जाता है। यात्रा टिहरी गढ़वाल के बिसौन पर्वत स्थित बाबा विश्वनाथ मां जगदीशिला मंदिर से शुरू होती है। इस साल 27वीं डोली यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
डोली यात्रा प्रदेश के सभी 13 जिलों से गुजरती है। 45 दिन की इस यात्रा में डोली विभिन्न मंदिरों से होकर गुजरती है। गंगा दशहरा के दिन यात्रा का बिसौन पर्वत पर ही समापन होता है। सोमवार की रात को डोली गढ़वाल के विभिन्न जिलों से होकर ग्वालदम पहुंची। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। यहां से कोट भ्रामरी मंदिर पहुंचकर डोली यात्रियों ने पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

पूर्व विधायक फर्स्वाण ने बताया कि यात्रा का रूट डोली के आदेश के अनुसार ही निर्धारित किया जाता है। स्वागत में पर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट, लक्ष्मण आर्या, गिरीश तिवारी, प्रकाश कोहली, बसंत नेगी, प्रकाश आर्या समेत कांग्रेस के कार्यकर्ता और व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें