फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदीश हत्याकांड: पनुवाद्योखन गांव से जुड़े कई खुलासे चौंका रहे, पुलिस अधिकारी भी सीधे तौर पर नहीं दे रहे जवाब

Wed, 07 Sep 2022 04:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रानीखेत (अल्मोड़ा)।

सार

सवर्ण जाति की गीता से विवाह करने पर पिछले पनुवाद्योखन गांव निवासी जगदीश चंद्र को युवती के परिजनों ने बेरहमी से पीट दिया था। इससे जगदीश की मौत हो गई थी। गांव में अधिकारियों के जाने का भी सिलसिला जारी है। 
विज्ञापन
पनुवाद्योखन गाव को गोद लेने का लगा भतरौंजखान पुलिस का बोर्ड ।संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पनुवाद्योखन गांव के जगदीश चंद्र की हत्या कई सवाल खड़े कर रही है। पनुवाद्योखन गांव को पुलिस ने गोद लिया था। सड़क किनारे लगे बोर्ड भी यह तस्दीक कर रहे हैं। इसका मतलब यह हुआ कि पूरे गांव की सुरक्षा का जिम्मा पुलिस के हवाले है। हालांकि पुलिस अब कह रही है कि अभिलेख देखकर बताते हैं कि इस गांव को कब और क्यों गोद लिया गया था।

विज्ञापन


सवर्ण जाति की गीता से विवाह करने पर पिछले पनुवाद्योखन गांव निवासी जगदीश चंद्र को युवती के परिजनों ने बेरहमी से पीट दिया था। इससे जगदीश की मौत हो गई थी। गांव में अधिकारियों के जाने का भी सिलसिला जारी है। इस गांव को जाने वाली सड़क किनारे बोर्ड लगाया गया है।

इसमें लिखा गया है पनुवाद्योखन गांव को पुलिस ने गोद लिया है। हालांकि पुलिस के अधिकारी गांव को गोद लेने न लेने पर सीधे तौर पर कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। थानाध्यक्ष संजय पाठक ने बताया कि बोर्ड तो लगा है। मैं अभी यहां नया हूं। अभिलेख देखकर ही कुछ कहा जा सकता है।

ये भी पढ़ें...करियर पर लगा दिया दाग:  अग्निवीर बनने की चाहत ने मुरझा दी ‘दीपक’ की रोशनी, एक गलती ने सलाखों के पीछे डाला

फिलहाल मेरे पास कोई अभिलेख नहीं है। मातहत अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि पनुवाद्योखन गांव को कब गोद लिया गया और किस आधार पर लिया गया था। थानाध्यक्ष ने भी अभी अभिलेख देखने के बाद ही कोई इस पर जानकारी देने की बात कही है। फिलहाल पनुवाद्योखन हत्याकांड से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है। -तिलक राम वर्मा, सीओ, रानीखेत।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें