फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौखुटिया में जगन्नाथ रथयात्रा की तैयारी

Sat, 03 Sep 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
चौखुटिया में जगन्नाथ रथयात्रा की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। भटकोट के प्रयागेश्वर मंदिर से रविवार को शुरू होने वाली जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारी पूरी हो गई है। यात्रा में शामिल होने बाहर से भी कई संतगण पहुंच गए हैं। अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कान) की ओर से होने वाली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की सभी तैयारियों पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


भजन-कीर्तनों से पूरा मंदिर परिसर कृष्णमय हो गया है। रथ में विराजमान होने वाले भगवान जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा की मूर्तियां भी सजाकर तैयार कर ली गई हैं। भगवान को 56 व्यंजनों का भोग लगाने के बाद रविवार सुबह ग्यारह बजे रथ यात्रा शुरू होगी। जो भटकोट के प्रयागेश्वर मंदिर से शुरू होकर बाजार के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए अगनेरी मंदिर परिसर में विशाल भंडारे के साथ समाप्त होगी। यात्रा का आयोजन संत गोविंद दास के प्रयासों से हो रहा है। 

चौखुटिया(अल्मोड़ा) । जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान रथ में विराजमान भगवान जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा की मूर्तियां नीम की लकड़ी से बनी होती हैं। इन्हें भव्य रूप से सजाकर लोगों को उनके दर्शन कराए जाते हैं। मूर्तियां जगन्नाथपुरी से ही लाई गई हैं।  
विज्ञापन


यात्रा के मुख्य संयोजक स्वामी गोविंद दास जी कहते हैं कि आध्यात्मिक आयोजनों को लेकर दिखावे अथवा  आडंबरों का कोई स्थान नही होता है। सच्चे मन से प्रभु सेवा में लगे रहने से उसका फल अवश्य मिलता है। उन्होंने बताया कि भगवान के रथ में बंधे मोटे रस्से को छूने और खींचने का भी आध्यात्मिक महत्व है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें