फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं रोडवेज डिपो को भारी न पड़ जाए नई बसों में मिल रहे फाल्ट

विज्ञापन
रोडवेज की नई बस में खामियां दिखाता कर्मचारी नेता। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। परिवहन निगम ने नई बसें तो भेजी, लेकिन बसों में खामियों के चलते यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। खामियों के चलते चालक कई तरह की दिक्कतें झेल रहे हैं। डिपो से तकनीकी खराबी के चलते दो बसों को वापस भेज दिया था। जो मरम्मत के बाद रानीखेत आ चुकी हैं।
विज्ञापन

बता दें कि कुछ दिन पूर्व जिले के सबसे बड़े रानीखेत डिपो को पांच नई बसें आवंटित हुई थी। लेकिन नई बसों में कई फाल्ट मिल रहे हैं। न तो क्लच सिस्टम सही ढंग से कार्य कर रहा है और ना ही बसों के अंदर लगी अन्य सामग्रियों की सेटिंग तरीके से की गई है। नई बसों का क्लच सिस्टम भी ठीक नहीं है। एल्टीनेटर में फॉल्ट के चलते लाइटें भी ठीक से कार्य नहीं कर रही हैं। बस के अंदर उल्टी छत पर लगा एक हिस्सा भी यात्रियों के ऊपर गिर जा रहा है।
कर्मचारी नेता अमर पाल सिंह और मनोहर रावत ने बताया कि एक नई बस का गियर लीवर अचानक टूट गया था, जिसे वेल्डिंग कर किसी तरह से ठीक करवाया गया। नई बसें दिल्ली सहित कई अन्य रूटों पर संचालित की जा रही है। कर्मचारी नेताओं ने नई बसों के फाल्ट को बेहद खतरनाक बताया है। फाल्ट मिलने के बाद डिपो से दो बसों को सुधार के लिए वापस भेजा गया था, मरम्मत के बाद दोनों बसें रानीखेत आ चुकी हैं। एआरएम देशराज अंबेडकर ने बताया कि फाल्ट सुधार के बाद नई बसें वापस आ चुकी हैं, अब बसों के संचालन में कोई परेशानी नहीं है। अन्य
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें