रोजगार मेले में साक्षात्कार के लिए पहुंचे युवा।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। विभिन्न क्षेत्रों की छह कंपनियों ने युवाओं का रोजगार के लिए चयन किया। रोजगार मेले के लिए 126 बेरोजगार युवाओं ने पंजीकरण कराया था। जिनमें से 62 अभ्यर्थी ही मेले में उपस्थित रहे और साक्षात्कार के बाद 33 अभ्यर्थियों को विभिन्न कंपनियों ने मौके पर ही चयन के बाद नियुक्ति पत्र भी दिया। सहायक सेवायोजन अधिकारी एएस बिष्ट ने बताया कि आठ अभ्यर्थियों का द्वितीय साक्षात्कार के लिए चयन किया गया।