अल्मोड़ा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की पहल पर यूसर्क देहरादून और उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के सहयोग से प्रथम चरण में जीआईसी हवालबाग और जीआईसी अल्मोड़ा के शिक्षकों के मध्य कोविड-19 के कारण शिक्षा में चुनौतियां और समाधान विषय पर वेबिनार आयोजित किया गया।
मुख्य वक्ता आईआईटी मुंबई के प्रो. राजकुमार पंत के ऑन लाइन माध्यम से शिक्षा को रुचिकर बनाने और इससे जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की। कहा कि ऑनलाईन शिक्षण करते समय सभी छात्र-छात्राओं तक पहुंच बनाना बहुत चुनौतीपूर्ण है। इसलिए जूम एप अथवा अन्य माध्यमों से बच्चों तक पहुंच बनानी होगी। प्रो. राजकुमार ने समाधान के लिए सुझाव दिए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ओपीएस नेगी और यूसर्क उत्तराखंड देहरादून के निदेशक डॉ. दुर्गेश पंत ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में विनोद कुमार राठौर, डॉ. कपिल नयाल, राजेश बिष्ट, मदन भंडारी, गोविंद रावत, दीपक पांडे समेत 40 शिक्षकों ने हिस्सा लिया। संवाद