फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड अस्पताल में आइसोलेट पॉजिटिव मरीज की मौत से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में कोविड अस्पताल के रूप में स्थापित बेस में आइसोलेट कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। जिले में कोरोना संक्रमित कुल चार मरीजों की मृत्यु हो चुकी है लेकिन बेस अस्पताल में यह पहली मौत है। आइसोलेट मरीज की मौत से क्षेत्र में हड़कंप मचा है। जिले में 50 साल से कम उम्र की मौत का भी यह पहला मामला है। बृहस्पतिवार को कोविड नियमों के तहत मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

हवालबाग ब्लॉक निवासी 48 वर्षीय भूतपूर्व सैनिक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकलने के बाद बुधवार शाम उसे कोविड सेंटर बेस अस्पताल में आइसोलेट किया गया था लेकिन रात में अचानक उसकी तबियत बिगड़ने लगी। सीने में दर्द के साथ मरीज को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। देर रात मरीज की आइसोलेशन में मौत हो गई। अस्पताल के पीएमएस डॉ. एचसी गढ़कोटी ने बताया कि मरीज को आइसोलेट करने के बाद उपचार किया जा रहा था। मरीज के सीने में दर्द होने के बाद अचानक सांस लेने में तकलीफ थी। उसे हल्द्वानी रेफर करने की तैयारी थी, लेकिन इससे पहले ही उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस प्रशासन के सामने बृहस्पतिवार को चिह्नित स्थान पर पीपीई किट पहनकर अंतिम संस्कार किया गया। जिले में कोरोना रोगी की मौत का यह चौथा मामला है। इससे पूर्व हुई मौतों में सभी मरीज 50 साल से अधिक उम्र के थे लेकिन 50 से कम उम्र का यह पहला मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें