फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवनाई और लाहुरघाटी की संचार व्यवस्था अस्त- व्यस्थ , उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। देवनाई और लाहुर घाटी की संचार व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लाहुरघाटी की जनता को फोन करने को 20 किमी दूर जिंतोली आने को मजबूर हैं। लाहुर घाटी के पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार, प्रधान ईश्वर परिहार, डीके जोशी, रघुवीर सिंह, आनंद परिहार, चिंता राम, मदन सिंह बिष्ट, प्रेमा बिष्ट ने बताया कि लाहुरघाटी में मात्र बीएसएनएल की संचार सेवा सुलभ रहती है लेकिन सप्ताहभर से लाहुरघाटी की संचार व्यवस्था अस्त-व्यस्त है। उपभोक्ताओं ने बीएसएनएल के इंजीनियरों से कई बार संचार सुविधा सुधारने की मांग की है। शासन, प्रशासन ने उपभोक्ताओं की जायज मांग को गंभीरता से नहीं लिया है। वहीं देवनाई घाटी के सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र बोरा, मंगल राणा, भरत राम, देवेंद्र भयेड़ा, किशन बोरा ने बताया कि घाटी की संचार व्यवस्था कमजोर है। इसे सुधारने के लिए कई बार विभाग के आला अधिकारियों से कहा गया है लेकिन विभाग ने उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें