फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़कोट में सिंचाई गूलें पांच साल से बंद

Thu, 13 Apr 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 ताकुला ब्लॉक के झाड़कोट इलाके में क्षतिग्रस्त सिंचाई गूलों की पिछले पांच साल से मरम्मत नहीं हो सकी है। जिस कारण कई किसानों की उपजाऊ भूमि बंजर होने की कगार पर है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी समेत सिंचाई विभाग को भी इस संबंध में पूर्व में पत्र भेजा था, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। ग्रामीणों का कहना है कि गूल नहीं होने से खेतों में सिंचाई नहीं हो पा रही है और खेती को काफी नुकसान पहुंच रहा है। 
विज्ञापन


झाड़कोट के प्रधान नवीन चंद्र लोहनी ने बताया कि क्षेत्र के अमखोली, डोटियाल गांव और झाड़कोट गांव के किसान यहां से गुजरने वाली जू खेत, कुनखेत, सिरबगड़ और स्याखेत नहरों से खेतों की सिंचाई करते हैं, लेकिन ये चारों नहरें पांच साल पूर्व क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि यह सभी नहरें स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत झाड़कोट द्वारा निर्मित थी। क्षतिग्रस्त नहरों के संबंध में पूर्व में शासन, प्रशासन को भी सूचना दी गई, लेकिन आज तक इन नहरों का निर्माण नहीं हो सका है। उन्होंने जिलाधिकारी से गूल निर्माण के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश देने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें