जागरूकता रैली निकालते एनसीसी कैडेट।
- फोटो : अमर उजाला
77 यूके वाहिनी एनसीसी के कैडेटों ने ट्रैफिक कंट्रोल अभियान के तहत नगर में यातायात जागरूकता रैली निकाली।बटालियन के कर्नल अजय जोशी ने कैडेटों को ट्रैफिक कंट्रोल नियमों के बारे में बताया और हरी झंडी दिखाकर एनसीसी कैडेटों की रैली को रवाना किया। कैडेटों की रैली मालरोड, बस स्टेशन, चौघानपाटा, शिखर तिराहे होते हुए निकली।
ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की मदद से एनसीसी कैडेटों ने विभिन्न स्थानों पर ट्रैफिक कंट्रोल किया। रैली में एसएसजे परिसर के अलावा राजकीय इंटर कालेज के सीनियर और जूनियर डिवीजन के एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया। इस मौके पर 77 बटालियन एनसीसी के सूबेदार मेजर दीवान सिंह, सूबेदार चंदन सिंह, पुष्कर सिंह, कश्मीर सिंह, नायब सूबेदार भरत सिंह, प्रशासनिक अधिकारी हरीश सिंह बिरौडिय़ा, मुख्य सहायक गोविंद चंद्र आर्य, ले. तरुण जैड़ा, थर्ड आफिसर महेश चंद्र जोशी, बीएचएम पूरन सिंह, सीएचएम शमशेर सिंह, हवलदार पुष्कर सिंह, दीपक चंद्र, ओम प्रकाश, गिरधारी, नायक नारायण सिंह आदि उपस्थित थे।