फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: तैलीहाट पेयजल योजना की जांच के लिए गांव पहुंची जांच टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़(बागेश्वर)। जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन तैलीहाट पेयजल योजना में अनियमितताओं की शिकायत के बाद सीडीओ ने योजना की जांच के लिए टीम का गठन किया। गठित टीम ने पेयजल योजना का निरीक्षण कर रिपोर्ट सीडीओ को सौंप दी है।
विज्ञापन

बुधवार को जांच टीम अधिकारी डीएचओ हरीश चंद्र आर्या के नेतृत्व में गांव पहुंची जांच टीम ने 60.70 लाख रुपये से निर्माणाधीन पेयजल योजना के तहत बने मिनी ट्यूबवेल, सप्लाई टैंक, स्टैंड पोस्ट का निरीक्षण कर ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर निर्धारित बिंदुओं की जांच की। इस दौरान जल संस्थान के एई अशोक भट्ट ने बताया कि योजना वर्तमान में निर्माणाधीन है। अब तक महज 3.99 लाख रुपये का ही भुगतान संबंधित ठेकेदार को किया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सप्लाई टैंक पर एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाएगी। जो पूरे दिन पानी की सप्लाई और डिस्चार्ज की निगरानी करेगा।
जांच अधिकारी आर्या ने कहा कि पानी की निरंतर सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए फेस चेंजर लगाए जाएंगे। अगले दो दिनों तक पानी के डिस्चार्ज की जांच की जाएगी और योजना की सुरक्षा के लिए एक नया सेफ्टी ब्लॉक भी बनाया जाएगा। जांच टीम में वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक कुलदीप जोशी, लोनिवि के एई गोविंद नाथ, बीडीओ बीबी जोशी, ठेकेदार प्रतिनिधि रवि चंद्र, बीडीसी सदस्य दयाल सिंह काला, ग्राम प्रधान पूजा मेहरा, सुंदर काला, पूरन सिंह, ठाकुर मेहरा, कुंवर सिंह, कमला देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 10 बीजीएस 17 पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें