फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूस लेने के आरोपी सीईओ की संपत्ति की जांच शुरू

Mon, 01 May 2017 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
 घूस लेने के आरोपी अल्मोड़ा के मुख्य शिक्षा अधिकारी एके सिंह पर विजिलेंस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विजिलेंस की टीम ने सीईओ के अल्मोड़ा स्थित सरकारी आवास की तलाशी ली। इसके अलावा उनकी जसपुर और काशीपुर स्थित संपत्ति की जांच भी विजिलेंस करेगी।
विज्ञापन



मालूम हो कि 28 अप्रैल की शाम स्कूल को मान्यता दिलाने के नाम पर सीईओ को 15 हजार रुपये घूस लेते हुए विजिलेंस की टीम ने पकड़ लिया था। 29 अप्रैल को विजिलेंस ने सीईओ को नैनीताल स्थित प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के निर्देश पर आरोपी मुख्य शिक्षा अधिकारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।


विजिलेंस हल्द्वानी कार्यालय के पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि सीईओ के अल्मोड़ा स्थित सरकारी आवास की तलाशी ली गई। इसमें कुछ नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि सीईओ की जसपुर और काशीपुर स्थित संपत्ति की विजिलेंस जांच करेगी। जरुरत पड़ी तो सीईओ के मूल निवास बनारस जाकर भी विजिलेंस की टीम जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें