फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बीएसएनएल की फाइबर लाइन टूटी, इंटरनेट सेवा ठप; विभागों में कामकाज हुआ प्रभावित

Fri, 18 Jul 2025 05:19 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

अल्मोड़ा में बीएसएनएल की फाइबर लाइन के टूटने से अल्मोड़ा में सरकारी और निजी कार्यालयों में दिन भर कामकाज प्रभावित रहा। इंटरनेट ठप रहने से ऑनलाइन कार्य नहीं हुए। कर्मचारी अपने मोबाइल से लैपटॉप या कंप्यूटर को कनेक्ट कर काम करते रहे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा में बीएसएनएल की फाइबर लाइन के टूटने से अल्मोड़ा में सरकारी और निजी कार्यालयों में दिन भर कामकाज प्रभावित रहा। बीएसएनएल कर्मी दिनभर फाल्ट ढूंढते रहे और उन्हें शाम तक सफलता नहीं मिली। इंटरनेट ठप रहने से ऑनलाइन कार्य नहीं हुए। कर्मचारी अपने मोबाइल से लैपटॉप या कंप्यूटर को कनेक्ट कर काम करते रहे।

शुक्रवार सुबह आठ बजे से बीएसएनएल की फाइबर लाइन में फाल्ट आ गया। इससे अल्मोड़ा माल रोड स्थित एसएसपी ऑफिस, सैनिक कल्याण कार्यालय, लोनिवि, पर्यटन विभाग सहित कई अन्य स्थानों पर दिन भर कामकाज प्रभावित हुआ। साइबर कैफे में भी ऑनलाइन काम बाधित रहा।

लोगों का कहना है कि आए दिन बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा ठप हो जाती है। इसके बाद भी इसे ठीक करने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बीएसएनएल से व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है।

निजी संचार कंपनियों की भी धीमी रही रफ्तार

विज्ञापन

बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा ठप होने से निजी संचार कंपनियों की रफ्तार भी धीमी हो गई। साइबर कैफे में कामकाज के लिए आए लोगों को निजी संचार कंपनियों की धीमी रफ्तार के कारण दिक्कतें उठानी पड़ीं। लोगों ने संचार सेवा में सुधार करने की मांग की है।

फाइबर लाइन में फाल्ट से माल रोड के कुछ जगहों पर सेवा प्रभावित रही। किस स्थान पर फाइबर लाइन टूटी है इसका पता नहीं लग पा रहा है। जल्द सेवा शुरू कर दी जाएगी। - नितिन उप्रेती, जेटीओ बीएसएनएल अल्मोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें