फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू

Fri, 15 Sep 2017 11:19 PM IST
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। , अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ख्‍ाेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजूहा छतीनाखाल में ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक वर्ग की दो दिनी खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं। उद्घाटन करते हुए ब्लॉक प्रमुख ममता भट्ट ने कहा कि खिलाड़ी खेलों के माध्यम से भी करियर संवर सकता है। ब्लॉक प्रमुख ममता भट्ट, उप शिक्षाधिकारी दिगंबर लाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


दो दिनी प्रतियोगिता के पहले दिन जूनियर वर्ग की सुलेख, अंत्याक्षरी, खोखो, कबड्डी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। हिंदी सुलेख प्राथमिक वर्ग में पायल गोस्वामी, मानसी डाकुआ और अंजली टम्टा ने बाजी मारी। अंग्रेजी सुलेख लेखन में दीक्षिता साह, पायल गोस्वामी और नेहा नेगी अव्वल रही। हिंदी सुलेख लेखन जूनियर वर्ग में हिमानी बिष्ट, कंचन तिवारी, करन राणा तथा अंग्रेजी सुलेख लेखन में मिताली, हर्षिता बिष्ट और सौम्या मठपाल ने बाजी मारी।

इस दौरान अव्वल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में द्वाराहाट ब्लॉक के द्वाराहाट, डढोली, बिंता, बग्वालीपोखर, जालली, रियूनी, द्वारसौं, कुंवाली, बटुलिया, उभ्याड़ी आदि संकुलों के खिलाड़ी शामिल थे। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष किशोर जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष ललित पालीवाल, महामंत्री जगदीश तिवारी, उपाध्यक्ष भुवन भट्ट, बीडीसी सदस्य जीवन सिंह, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष विनोद जोशी, उमेश भट्ट, मनोज भट्ट, निर्णायक मीनाक्षी कांडपाल, दीपक पांडे आदि ने सहयोग किया। ब्लॉक समन्वयक राधेश्याम गुप्ता ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें