फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोर गिरोह के तार रानीखेत से भी जुड़े अंतरराज्य वाहन चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

Tue, 11 Sep 2018 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
पुलिस और एसओजी टीम के साथ आटो लिफ्टर अभियुक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस और एसओजी की टीम ने पर्यटन नगरी में चल रहे  वाहनों की चोरी के मामले का पर्दाफाश किया है। बाहरी राज्यों से वाहनों की चोरी कर उन्हें रानीखेत लाया जा रहा था और यहां से बिना कागजात के वाहनों को बेच दिया जाता था। टीम ने गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है, उसकी निशानदेही पर चार लग्जरी कारें और छह स्कूटी बरामद की हैं।
विज्ञापन


बताया गया है कि इन वाहनों को सौदा हो चुका था, लेकिन पुलिस ने मंसूबों पर पानी फेर दिया। एसएसपी पी रेणुका देवी ने मामले का पर्दाफाश किया। पत्रकार वार्ता में एसएसपी पी रेणुका देवी ने बताया कि बाहरी राज्यों से वाहनों की चोरी कर रानीखेत में खरीद-फरोख्त का काम चल रहा है। इसके पीछे किसी गिरोह का हाथ है।

एसओजी और पुलिस टीम ने सोमवार देर शाम चेकिंग अभियान चलाया। इसी बीच उन्हें आई 10 कार संख्या डीएल 8 सीटी 5178 आती दिखी, कार को धोबी मोहल्ला निवासी अतीकुर्रहमान चला रहा था। अतीकुर्र नगर में ड्राइक्लीनिंग की दुकान चलाता है। शक होने पर उसे रोका गया।
विज्ञापन


सख्ती से पूछताछ में उसने कई राज उगल दिए। आरोपी ने बताया कि इसके अलावा चोरी के अन्य नौ वाहन उसके घर के समीप सड़क किनारे खड़े हैं, बताया कि वह इन वाहनों को दिल्ली शाहदरा निवासी अपने बहनोई अमजद खान से लेता है। बहनोई चोरी के इन वाहनों को उसे यूपी के रामपुर में लाकर देता था।

बरामद वाहनों की कीमत 19 लाख रुपये आंकी जा रही है। सभी चोरी हुए वाहनों की उक्त राज्यों में मुकदमे पंजीकृत हैं। इसके लिए दिल्ली पुलिस से भी संपर्क साधा जा रहा है। गिरोह के बारे में गहनता से पूछताछ चल रही है। शीघ्र ही गिरोह में शामिल अन्य लोगों को भी पकड़ लिया जाएगा। आरोपी अतीकुर्रहमान के खिलाफ 41:102 सीआरपीसी और 411:414 के तहत अभियोग दर्ज कर लिया है।

चोरी के इन नंबरों के वाहन हुए बरामद
एटिओस एचआर 26डीबी 0676, मारुति एरटिगा एचआर 26बीएस 4600, वैैगनआर  कार संख्या यूपी 14 सीक्यू 4061, आई 10 कार संख्या डीएल 8 सीटी 5178,  एक्टिवा स्कूटी संख्या डीएल 2एसक्यू 8719, टीवीएस स्कूटी संख्या डीएल 13 एसवी 1777, एक्टिवा स्कूटी डीएल 5 एस एटी 9159, हीरा मैस्ट्रो स्कूटी डीएल 12एसडी 1890, होंडा एक्टिवा डीएल 5एसएआर 2380, होंडा एक्टिवा स्कूटी डीएल 5एसबीजी 2811।

पुलिस टीम को आईजी कुमाऊं ने ईनाम की घोषणा की
रानीखेत। एसएसपी पी रेणुका देवी ने बताया कि चोरी के वाहनों की गंभीरता से जांच चल रही है। मामले के पीछे कौन रैकेट कार्य कर रहा है, इसकी भी विवेचना की जा रही है। फिलहाल एक ही आरोपी पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि राज्य बनने के बाद इतनी बड़ी संख्या में चोरी के वाहनों का मिलने का यह पहला मामला है। पुलिस टीम को आईजी कुमाऊं ने ईनाम देने की घोषणा की है।

लंबे समय से चल रहा था खरीद-फरोख्त का खेल 
बड़ी संख्या में चोरी के वाहनों के पकड़े जाने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। आरोपी ने कितने वाहन पूर्व में बेचे हैं उसकी भी पड़ताल चल रही है। बताया गया है कि रानीखेत में लंबे समय से चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त चल रही थी, पुलिस और एसओजी टीम लंबे समय इस पर कार्य कर रही थी। एसएसपी पी रेेणुका देवी ने बिना कागजात के वाहनों को नहीं खरीदने, संदिग्ध लगने पर सूचना पुलिस को देने की अपील की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें