फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: योजनाओं में शत प्रतिशत प्रगति लाने के निर्देश

Tue, 20 Jan 2026 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विकास भवन सभागार में ग्राम्य विकास विभाग की ओर से संचालित सभी योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को सभी योजनाओं में शत प्रतिशत प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन


कहा कि अधिकारी ग्राम्य विकास की योजनाओं में अपेक्षित प्रगति लाएं। यह भी ध्यान रखा जाए कि योजनाओं का पूरा लाभ ग्रामीणों को मिले। अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं के कार्यों को गुणवत्ता के साथ किया जाए। सीडीओ ने कहा कि अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें कि योजनाओं में प्राप्त धनराशि को जनहित में ही व्यय करें। उन्होंने कहा कि लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। इस दौरान नरेगा, एनआरएलएम, रीप, विधायक निधि, सांसद निधि, मुख्यमंत्री पलायन योजना और डीडीयूजीकेवाई की समीक्षा की गई। वहां परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण केएन तिवारी, जिला विकास अधिकारी एसके पंत, सहायक परियोजना निदेशक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें