अल्मोड़ा। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नेशनल रोड सेफ्टी 2026 के तहत माउंटेन ड्राइविंग स्कूल आईटीबीपी (एमडीएस) में आईटीबीपी की ओर से आरटीओ अल्मोड़ा के साथ समन्वय से संयुक्त शपथ समारोह आयोजित किया गया। पर्वतीय क्षेत्रों में सुरक्षित वाहन संचालन को लेकर हिल ड्राइविंग डेमो का प्रदर्शन किया गया। एडीएम युक्ता मिश्र ने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना आवश्यक है। उन्होंने सभी से यातायात नियमों का पालन करने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। कमांडेंट आईटीबीपी पुनीत सचदेवा ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना और सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम करना है। वहां पुलिस उपाधीक्षक जीडी जोशी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रश्मि भट्ट आदि मौजूद रहे।