गरुड़(बागेश्वर)। कोतवाली बैजनाथ पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक आयोजित की। उन्होंने सभी ग्राम प्रहरियों से त्योहारी सीजन में सतर्क रहने और गांव में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की।
विज्ञापन
सोमवार को प्रभारी कोतवाल कैलाश बिष्ट ने क्षेत्र के गांवों में नियुक्त ग्राम प्रहरियों की बैठक में उनके कर्तव्यों से अवगत कराया।
उन्हें नशे के सेवन और व्यापार से होने वाले दुष्परिणामों, गांव में नशे के व्यापार की सूचना पुलिस को देने, बाल भिक्षावृत्ति, बालश्रम, मानव तस्करी की रोकथाम, बाल अपराध, महिला अपराध व सुरक्षा आदि की जानकारी दी।