फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: सिस्टम फेल...हफ्ते भर भी नहीं टिक सका घटिया पैचवर्क, PWD के काम पर उठे सवाल; लोग हुए नाराज

Mon, 06 Oct 2025 01:30 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

भतरौंजखान बाजार में सड़क पर किया गया घटिया पैचवर्क एक हफ्ते भी नहीं टिक पाया। एक बार बारिश होने पर डामर बह गया और सड़क फिर से गड्ढों से पट गई। क्षेत्र के नाराज लोग लोक निर्माण विभाग की जुगाड़ कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन
भतरौंजखान में एक सप्ताह पूर्व हुआ पेंच भरान का कार्य उखड़ गया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा जिले के भतरौंजखान बाजार में सड़क पर किया गया घटिया पैचवर्क एक हफ्ते भी नहीं टिक पाया। एक बार बारिश होने पर डामर बह गया और सड़क फिर से गड्ढों से पट गई। क्षेत्र के नाराज लोग लोक निर्माण विभाग की जुगाड़ कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। भतरौंजखान-रानीखेत मार्ग पर जगह-जगह गड्ढों से परेशान व्यापारी और स्थानीय लोग महीनों से आवाज उठा रहे थे। भारी दबाव के बाद विभाग ने पेंच भरान का काम कराया। पैचवर्क एक ही बरसात में धुल गया। इससे विभाग के काम की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि यह महज लीपापोती की गई थी। जब तक टिकाऊ और गुणवत्तापूर्ण सामग्री का प्रयोग नहीं होगा तब तक यह पैचवर्क हर बारिश में बहता रहेगा। लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच करने और दोबारा पेंच भरान का कार्य करने की मांग की है।

कुछ स्थानों पर पेंच भरान का कार्य पूरा कर दिया है कुछ स्थानों पर चल रहा है। जहां पेंच भरान उखड़ गया है। वहां दोबारा पेच भरान का कार्य किया जाएगा। नाजिम हुसैन, जेई लोनिवि रानीखेत
विज्ञापन


सड़क पर जो पेंच भरान का कार्य किया गया था उसमें गुणवत्ता का ध्यान नहीं दिया गया। इस कारण पेंच भरान का कार्य एक ही बारिश में -जवाब दे गया है। -पूरन चंद्र करगेती, व्यापारी भतरोंजखान

गड्ढा मुक्त सड़क बनाने के लिए जो भी कार्य किए जा रहे हैं उसमें अच्छी गुणवत्ता का प्रयोग होना चाहिए। सड़क पर जगह- जगह गड्ढे होने से दिक्कत हो रही है। देवेंद्र छिम्वाल, व्यापारी भतरौजखान

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें