फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सोलर प्लांट छत पर लगाएं , बिजली बेचकर पैसा कमाएं

Fri, 24 Nov 2023 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
उरेडा परियोजना कार्यालय, अल्मोड़ा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन



अल्मोड़ा। उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेड़ा) ने बिजली की खपत कम करने के साथ ही बेरोजगारों को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल की है। इसके तहत रूफटॉप सोलर पावर प्लांट योजना के जरिये बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ा जाएगा। बेरोजगार अपने घरों की छत पर सोलर प्लांट स्थापित कर ने सिर्फ मुफ्त में बिजली का उपभोग कर सकेंगे बल्कि यूपीसीएल को बिजली बेचकर पैसा कमा सकेंगे।
विज्ञापन



योजना के तहत बेरोजगारों को अपने घर की छतों पर तीन से 10 किलोवॉट क्षमता के सोलर पावर प्लांट स्थापित करने होंगे। इसके लिए उन्हें 50 प्रतिशत सब्सिडी भी मिलेगी। पावर प्लांट की लागत छह लाख रुपये होगी। सोलर पावर प्लांट से उत्पादित बिजली को यूपीसीएल 4.49 रुपये प्रति यूनिट की दर से खरीदेगा। यह रकम संबंधित के खाते में आएगी जो उनके लाभ का हिस्सा होगा। संवाद
विज्ञापन



नेशनल पोर्टल पर करना होगा आवेदन



अल्मोड़ा। एमएनआरई के नेशनल पोर्टल https://solarrooftop.gov.in पर आवेदन करने के बाद सोलर पावर प्लांट स्थापित करने के लिए अनुदान मिलेगा।


कोट

यह योजना बेरोजगारों के लिए काफी लाभकारी साबित होगी। खास बात यह है कि इसमें 50 प्रतिशत सब्सिडी भी मिल रही है।



- मनोज कुमार बजेठा, परियोजना अधिकारी, उरेडा, अल्मोड़ा।












विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें