फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बजट पांच गुना अधिक, कैसे होगी नई किताबों का व्यवस्था

Fri, 24 Nov 2023 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
एसएसजे परिसर  अल्मोड़ा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर के पुस्तकालय में एनईपी के तहत नई पुस्तकें मिलना मुश्किल हो गया है। बजट नहीं होने से पुस्तकों की व्यवस्था करना चुनौती है। एनईपी पाठ्यक्रम के तहत सभी संकायों में पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए 50 लाख रुपये की दरकार है लेकिन नई पुस्तकों के लिए यहां हर साल 10 लाख रुपये का बजट मिलता है। ऐसे में पुस्तकालय प्रबंधन के लिए विद्यार्थियों को नए पाठ्यक्रम की पुस्तकें उपलब्ध कराना चुनौती से कम नहीं है।

बीएससी, बीए, बीकाॅम समेत अन्य संकायों से एनईपी पाठ्यक्रमों की पुस्तकों के लिए पुस्तकालय प्रबंधन को सूची मिली है। सूची में शामिल इन पुस्तकों की कीमत परिसर को मिलने वाले बजट का पांच गुना अधिक है। पुस्तकालय प्रबंधन के अनुसार सूची के मुताबिक पुस्तकों की खरीद के लिए 50 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। पुस्तकालय में पुस्तकों की खरीद के लिए सिर्फ 10 लाख रुपये का बजट स्वीकृत है। ऐसे में इस बजट में नई पुस्तकें उपलब्ध कराना मुश्किल है। इसके चलते विद्यार्थियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन


विद्यार्थियों को मिलेगा नया पाठ्यक्रम

अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर के पुस्तकालय में पुराने संस्करण की करीब ढाई लाख से अधिक किताबें उपलब्ध हैं जो विद्यार्थियों के लिए अधिक उपयोगी नहीं हैं। ऐसे में विद्यार्थी नई किताबों की उम्मीद लगाए हैं लेकिन उनके लिए किताबों का लाभ नहीं मिल पा रहा है। संवाद



छात्रसंघ चुनाव में पुस्तकें रहीं प्रमुख मुद्दा

अल्मोड़ा। छात्रसंघ चुनाव में इस वर्ष विद्यार्थियों को नए पाठ्यक्रम की पुस्तकें उपलब्ध कराना प्रत्याशियों ने प्रमुख मुद्दा बनाया था। जीतने के बाद सभी ने नई पुस्तकें उपलब्ध कराने का वादा किया था। बगैर बजट के छात्र नेताओं को अपने वादे पूरा करने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन





कोट
पुस्तकालय में सभी संकायों से नए पाठ्यक्रम की पुस्तकों की सूची देने के लिए कहा है। बजट के सापेक्ष मांग काफी अधिक है। एसएसजे विवि प्रबंधन को संकायों से प्राप्त सूची भेजी गई है।

- डाॅ. राकेश पंत, असिस्टेंट लाइब्रेरियन, एसएसजे परिसर, अल्मोड़ा।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें