फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने किया कोविड अस्पताल बेस और मेडिकल कालेज का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अजय टम्टा ने शुक्रवार को कोविड अस्पताल बेस और मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने डॉक्टरों से वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। सांसद ने कहा कि वेंटिलेटर और आईसीयू को शुरू करने का प्रशिक्षण देने के लिए पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य जल्द अल्मोड़ा पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

वह यहां स्थानीय डॉेक्टरों को प्रशिक्षण देंगे। सांसद ने कोविड वैक्सीन टीकाकरण कक्ष में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि मेडिकल कॉलेज और बेस कोविड अस्पताल में पर्याप्त संख्या में आक्सीजन सिलिंडर हैं। अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में यहां 52 डॉक्टर कार्य कर रहे हैं।
सांसद ने कोविड काल में कार्य कर रहे डॉक्टरों, पैरा मेडिकल स्टाफ के प्रयासों को सराहा। उन्होंने बताया कि बेस अस्पताल में कोविड यूनिट में 17 डॉक्टर और स्टाफ कार्यरत हैं। सांसद ने बताया कि पिछले दिनों अल्मोड़ा में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक में लिए गए निर्णयों का सकारात्मक प्रभाव हुआ है। स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाने को लेकर मुख्यमंत्री से भी वार्ता हुई थी। वहां बेस अस्पताल के पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी, कोविड अस्पताल के यूनिट के नोडल अधिकारी डॉ. अजय कुमार, डॉ. अनिल पांडे, डॉ. चंचल मारछाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें