फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के मामले में पूछताछ, ग्रामीण ने खुदकुशी की    

Mon, 01 Oct 2018 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
मृतक नंदन सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 लमगड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत डोल गांव के प्राचीन विष्णु मंदिर के बाबा त्रिभुवन चैतन्यपुरी उर्फ 1008 स्वामी परमानंदपुरी की हत्या मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को संदिग्ध मानते हुए पूछताछ की थी। इनमें से एक व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। इधर,  सोमवार को एसएसपी पी रेणुकादेवी ने मंदिर परिसर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया।  

विज्ञापन


डोल गांव के निकट प्राचीन विष्णु मंदिर के बाबा त्रिभुवन चैतन्यपुरी उर्फ 1008 स्वामी परमानंदपुरी (मूल नाम भुवन चंद्र फुलारा) की हत्या कर दी गई थी। उनका शव मंदिर के निकट एक पानी के कुंड से बरामद हुआ था। पुलिस ने इस मामले में कुछ अन्य लोगों के अलावा नंदन सिंह (38) पुत्र अमर सिंह निवासी गांव डोल, थाना लमगड़ा से भी रविवार को पूछताछ की थी। इसके बाद नंदन सिंह ने सोमवार को जहरीला पदार्थ गटक लिया।

उसे गंभीर हालत में बेस अस्पताल लाया गया था, जहां से डॉक्टरों ने उसे बाहर ले जाने की सलाह दी, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इधर, एसएसपी पी रेणुकादेवी ने बताया है कि बाबा की हत्या के मामले में नंदन सिंह को संदिग्ध मानते हुए पूछताछ की गई थी। मामले की जांच जारी है। एसएसपी  ने सोमवार को घटना स्थल का भी निरीक्षण कर मामले की विवेचना कर रहे थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट को हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर मौजूद विष्णु मंदिर कमेटी के अध्यक्ष आनंद सिंह फर्त्याल, सचिव जगत सिंह फर्त्याल, सरपंच रणजीत सिंह फर्त्याल से भी जानकारी ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें