फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी निर्वाणानंद से मिले विधायक मदन बिष्ट

Sun, 06 Dec 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 समाज सेवा और अध्यात्म के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ इंडिया की स्थानीय शाखा में आंखों के आपरेशनों में दिक्कतों की सूचना के बाद विधायक मदन बिष्ट ने योगदा आश्रम जाकर स्वामी निर्वाणानंद से मुलाकात की और निशुल्क आंखों के ऑपरेशन हो सके इसके लिए पूरी तरह से सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


स्वामी निर्वाणानंद से मुलाकात के दौरान विधायक ने आश्रम की तमाम गतिविधियों और क्रिया कलापों का जायजा लिया। स्वामी निर्वाणानंद ने कहा कि आश्रम में वर्षों से आंखों के निशुल्क शिविर लगते रहे हैं।

जिसमें विधानसभा के अलावा गढ़वाल और अन्य जिलों के रोगी भी आकर ऑपरेशन कराते हैं, लेकिन भारत सरकार की नई स्वास्थ्य नीति के कारण अब आंखों के शिविर लगाने में दिक्कत हो रही है। विधायक मदन बिष्ट ने मुख्य  स्वास्थ्य अधिकारी से दूरभाष पर वार्ता और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि आश्रम को पुन: मेडिकल और आई कैंप के लिए स्वीकृति प्रदान करनी पड़ेगी। विधायक ने इस समस्या के निराकरण के लिए आश्वासन दिया। इस अवसर पर दीप हरबोला, नारायण रावत, सुमित शाह, जिपंस बचुली देवी, शंकर कैड़ा, जगत रौतेला, हेमा हरबोला आदि भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें