फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: महिला काश्तकारों को दी मधुमक्खी पालन की वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी

Wed, 09 Sep 2026 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। औद्यानिक प्रशिक्षण एवं परीक्षण केंद्र चौबटिया में चल रहे तीन दिवसीय मौन पालन प्रशिक्षण के दूसरे दिन महिला काश्तकारों को मधुमक्खी पालन की वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में महिला काश्तकारों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

सहायक मधुमक्खी विकास निरीक्षक यशोदा रावत ने मौन वंशों की विशेषताओं और बेहतर वंश के चयन के बारे में जानकारी दी। कीटविद् इंद्र सिंह बिष्ट ने मौन गृह प्रबंधन, स्वच्छता और मधुमक्खियों की उचित देखभाल के तरीके बताए। उन्होंने मधुमक्खियों के लिए अनुकूल वातावरण बनाए रखने और मौन गृह की नियमित निगरानी के महत्व पर भी जानकारी दी।प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मधु की परिपक्वता पहचानने और वैज्ञानिक तरीके से मधु निष्कासन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर सुनील कुमार गुप्ता, मोहन सिंह रौतेला, पुरुषोत्तम बड़ोनी, उमेश चंद्र बिष्ट सहित केंद्र के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें