अल्मोड़ा। बाल विकास परियोजना ताकुला के आंगनबाड़ी केंद्र बामनीगाड़ में नौवें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ हुआ। आठ अक्टूबर तक चलने वाले पोषण माह का शुभारंभ उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका विनीता ने किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रेनू खोलिया ने बताया कि पोषण माह का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं, किशोरियों और छह वर्ष तक के बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार करना है। इस दौरान उपस्थित लोगों को एनीमिया की रोकथाम, बच्चों की नियमित ग्रोथ मॉनिटरिंग, उचित पूरक आहार और ‘पोषण भी, पढ़ाई भी’ जैसे विषयों की जानकारी दी गई।