फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों को दी रोजगार योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी ग्रामीण इलाकों में जनसंपर्क में जुटे हैं। इस दौरान वह लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के साथ ही केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अनोली, चमतोला, बसोली आदि गांवों में स्थानीय जनता और कोरोना संक्रमण के चलते गांव वापस लौटे लोगों और युवाओं से मुलाकात की। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित रोजगार योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि स्वरोजगार स्थापित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने कई योजनाएं चलाई हैं। जिनका लाभ उठाकर युवाओं और ग्रामीणों को स्वरोजगार स्थापित करना चाहिए ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के साथ ही लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके। जनसंपर्क अभियान में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुभाष पांडे के साथ ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष प्रताप गैड़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोधन सिंह भैसोड़ा, मनोज पंत, प्रधान ध्याड़ी बहादुर गैड़ा, प्रधान धौलीगाड़ बसंत राम, मंडल मंत्री गोपाल सिंह, जीवन सिंह, नरेश जोशी, जीवन भैसोड़ा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें