कोच डीके सेन के साथ भारतीय टीम में शामिल उत्तराखंड के खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
चार से आठ अक्तूबर तक यंगोन (म्यांमार) में होने वाली एशिया जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में भाग लेने वाली भारतीय टीम में उत्तराखंड के चार खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। टीम आज देर रात बंगलूरू से यंगोन के लिए रवाना हुई। पहली बार एक साथ उत्तराखंड राज्य के चार खिलाड़ी देश के लिए खेलेंगे। उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि अंडर-17 बालक एकल वर्ग में ध्रुव रावत, बालिका वर्ग में उन्नति बिष्ट, अंडर-15 बालिकाओं के एकल और युगल में वर्ग में स्नेहा रजवार, अदिति भट्ट प्रतिभाग करेंगी।
उन्होंने कहा कि एक साथ चार खिलाड़ियों के चयन की उपलब्धि का पूरा श्रेय कोच डीके सेन को जाता है। कोच डीके सेन की मेहनत का ही नतीजा है कि आज उत्तराखंड राज्य से तीन खिलाड़ी जो उनसे प्रशिक्षण लेते हैं का चयन एशिया जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए हुआ है। कोच डीके सेन का कहना है कि वर्तमान में ध्रुव रावत अंडर-17 में इंडिया में नंबर वन खिलाड़ी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी एशिया जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीतेंगे। ध्रुव रावत शारदा पब्लिक स्कूल और स्नेहा रजवार कूर्मांचल एकेडमी अल्मोड़ा में अध्ययनरत हैं।
उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष और आईपीएस अशोक कुमार ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। देश की टीम में चार खिलाड़ियों का चयन होने पर विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, जिला क्रीड़ाधिकारी सीेएल वर्मा, सभासद हेम तिवारी, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दीपक वर्मा, नवीन बिष्ट, डा. सुरेश, रघु पंत, संजीव अग्रवाल, रामअवतार, प्रशांत जोशी, राकेश जायसवाल, भूपेंद्र भंडारी, लियाकत अली, श्याम भट्ट, संजय नज्जौन, हरीश अधिकारी, शेखर लखचौरा, विनोद भट्ट, गोकुल मेहता, नंदन रावत, अमरनाथ रजवार, दीपक वर्मा ने खुशी जताई है।