फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद अल्मोड़ा में पूर्ण सफल

Tue, 10 Apr 2018 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
भारत बंद के समर्थन में नारेबाजी करते अल्मोड़ा के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सामान्य वर्ग संघर्ष समिति के भारत बंद अल्मोड़ा में सफल रहा।  सामान्य वर्ग संघर्ष समिति से जुड़े लोगों ने सुबह कुछ स्थानों पर घूमकर लोगों से बंद को समर्थन देने का आह्वान किया। सुबह से ही सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। यहां तक कि चाय और सब्जी आदि की दुकानें भी बंद रहीं। हालांकि सरकारी कार्यालय, स्कूल, बैंक आदि खुले रहे और किसी ने इन्हें बंद कराने का प्रयास नहीं किया। बंद के दौरान शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम रही।

विज्ञापन


अल्मोड़ा के अलावा चौखुटिया और गोविंदपुर कस्बे में बंद सफल रहा। गांधी पार्क अल्मोड़ा में आयोजित धरने पर विभिन्न संगठनों के लोग शामिल हुए। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने एससी एसटी कानून में सामान्य वर्ग को राहत दी है। जिसे यथावत रखा जाना चाहिए और आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के लोगों को भी आरक्षण देने की मांग उठाई। जबकि रानीखेत, सोमेश्वर, भिकियासैंण, भतरौंजखान, जैंती, लमगड़ा, दन्यां आदि स्थानों में बंद बेअसर रहा। द्वाराहाट में साप्ताहिक बंदी के तहत बाजारें बंद थीं।         

भारत बंद के आह्वान पर नगर में मुख्य बाजार, मालरोड, धारानौला आदि स्थानों पर व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं।  चाय, रेस्टोरेंट, मिठाई, बीड़ी, सिगरेट आदि की दुकानें भी बंद रहीं। सुबह के समय कतिपय खुली दुकानों को समिति के लोगों ने बंद कराया।  इसके बाद गांधी पार्क में हुए धरने पर विभिन्न संगठनों के लोगों, छात्र, व्यापारियों सेवानिवृत्त कर्मियों आदि ने भाग लिया। सेवारत कर्मियों ने भी अवकाश लेकर धरने में भाग लिया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य सेवा को मौलिक अधिकार में शामिल करते हुए शिक्षा और रोजगार की गारंटी देने की मांग की। उन्होंने निजी क्षेत्र में आरक्षण का विरोध किया। मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


सभा की अध्यक्षता अजीत सिंह कार्की और संचालन विनीत बिष्ट ने किया। मनोज सनवाल, आशीष पंत, वैभव पांडे, सोहित भट्ट, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दीपक वर्मा, कमल कोरंगा, प्रकाश कार्की, दीपक बहुगुणा, वैभव जोशी, दीपक तिवारी, गणेश जोसी, मोहन चंद्रजोशी, मनीष जोशी, दयाकृष्ण कांडपाल आदि ने विचार रखे।  बाद में गांधी पार्क पहुंचे उपजिलाधिकारी विवेक राय को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। बंद को सफल बनाने में सुशील साह, ललित फर्त्याल, विजय भट्ट, वकुल साह, अमित साह, राहुल खोलिया, देवाशीष नेगी, हिमांशु बिष्ट, अजय वर्मा, चंद्रशेखर कपकोटी, मनोज वर्मा कांक्षी, दर्शन रावत, उज्ज्वल जोशी आदि ने सहयोग दिया।      

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें