फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद से लड़ने की तकनीक साझा करेंगे भारत-अमेरिकी की सेनाएं

Sun, 11 Sep 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
  करें भारत-अमेरिका के बीच संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास 14 सितंबर को यहां चौबटिया में शुरू होगा। सेना के मध्य कमान मुख्यालय की ओर से आयोजित इस युद्धाभ्यास के माध्यम से जहां रक्षा समन्वय स्थापित किए जाएंगे, वहीं दोनों देशों की सैन्य टुकड़ियां आतंकवाद से लड़ने का अभ्यासगी। दोनों देशों के बीच यह 12वां युद्धाभ्यास होगा। 
विज्ञापन


सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युद्धाभ्यास के दौरान अमेरिकी और भारतीय सेनाएं पर्वतीय जटिल परिस्थितियों में आतंकवाद के साथ लड़ने का अभ्यास करेंगी।  दो सप्ताह तक चलने वाले इस संयुक्त युद्धाभ्यास में दोनों देशों के साढ़े चार सौ सैनिक भाग लेंगे। युद्धाभ्यास को इस तरह से योजनाबद्ध किया गया है कि दोनों देशों की सैन्य टुकड़ियां एक दूसरे की संगठनात्मक, हथियारों एवं सैन्य उपकरणों की जानकारी हासिल कर सकें। युद्धाभ्यास के समापन पर  आतंकवाद के विरुद्ध संयुक्त ऑपरेशन का प्रदर्शन किया जाएगा। युद्धाभ्यास के तहत ब्रिगेड मुख्यालय स्तरीय कमान पोस्ट अभ्यास, फील्ड ट्रेनिंग के साथ-साथ दोनों के सैन्य विषेशज्ञों द्वारा आपसी हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। समापन 27 सितंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें