फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन की टीम को देख खुद हटाने लगे अतिक्रमण

Mon, 18 Apr 2016 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अतिक्रमण तोड़ते मजदूर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रशासन ने शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। रोड कंट्रोल एक्ट का उल्लंघन कर रानीखेत मार्ग पर पांडेखोला तिराहे के समीप अतिक्रमण हटाने के लिए एसडीएम, लोनिवि, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद अतिक्रमणकारी भवन स्वामियों  ने स्वयं मजदूर लगाकर अतिक्रमण तोड़ना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


एसडीएम विवेक राय ने कहा कि अतिक्रमण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
रानीखेत मार्ग पर पांडेखोला तिराहे के पास परवेज मैसी और दीवान सिंह गौनी ने नए भवन बना रखे हैं। लोनिवि विभाग का कहना है कि दोनों लोगों ने रोड कंट्रोल एक्ट का उल्लंघन कर अतिक्रमण कर मकान चार फीट सड़क की ओर निर्मित कर दिए हैं। लोनिवि ने पूर्व में दोनों भवन स्वामियों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस भी दिया था, लेकिन उन्होंने अतिक्रमण नहीं हटाया। सोमवार को एसडीएम विवेक राय के नेतृत्व में प्रशासन, पुलिस, लोनिवि और पालिका के अधिकारी और कर्मचारी जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों के दल के मौके पर पहुंचने पर दोनों भवन स्वामी स्वयं अतिक्रमण तोड़ने पर राजी हो गए। भवन स्वामियों ने मजदूर लगाकर अतिक्रमण तुड़वाने की कार्रवाई स्वयं शुरू कर दी। इस दौरान प्रशासन, पुलिस और लोनिवि के अधिकारी मौके पर ही जमे रहे। लोनिवि के सहायक अभियंता विनोद सनवाल ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को पूर्व में रोड कंट्रोल एक्ट के उल्लंघन पर नोटिस दिए गए थे, लेकिन उन्होंने अतिक्रमण नहीं हटाया। एसडीएम विवेक राय ने कहा कि प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मौके पर कोतवाल पीसी वर्मा, लोनिवि के एई विनोद सनवाल, अवर अभियंता अजेंद्र जोशी के अलावा पुलिस और पालिका के कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन


बाक्स
अन्य स्थानों पर भी अतिक्रमण हटाने की मांग उठाई 
अल्मोड़ा। पांडेखोला में अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचे अधिकारियों के दल से लोगों ने शहर में अन्य स्थानों पर भी अतिक्रमण हटाने की मांग उठाई। लोगों ने आरोप लगाया कि नगर में कई स्थानों पर अतिक्रमण किया गया है, लेकिन प्रशासन प्रभावशाली लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को नहीं हटा रहा है। जबकि पूर्व में कई स्थानों पर प्रशासन और लोनिवि ने अतिक्रमण चिन्हित किया था। लोगों ने विरोध जताते हुए कहा कि प्रशासन सभी लोगों के साथ समान व्यवहार करे। अतिक्रमण करने वाले सभी लोगों के खिलाफ समान रूप से कार्रवाई की जानी चाहिए। इस पर एसडीएम विवेक राय ने कहा कि जहां कहीं भी अतिक्रमण की शिकायत मिलेगी। उसे सख्ती से हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें