जिला पंचायत द्वारा सेवाकर बढ़ाए जाने का धारानौला व्यापार मंडल ने कड़ा विरोध किया है। जिला पंचायत के किराएदार धारानौला के व्यापारी दुकानें बंद कर जुलूस लेकर जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत प्रतिवर्ष किराए में बढ़ोतरी करती है। अब 12.5 फीसदी सेवाकर के नाम पर व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है।
जिला पंचायत के किराएदार व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद कर कार्यालय प्रांगण में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सेवाकर लगाकर व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ डाला डाला जा रहा है। जबकि जिला पंचायत प्रतिवर्ष व्यापारियों के दुकान किराए में 10 फीसदी की बढ़ोतरी करती है। उन्होंने कहा कि यदि सेवाकर वापस नहीं लिया गया तो वह आंदोलन तेज करने को बाध्य होंगे।
धारानौला के व्यापारियों को मिले प्रतिनिधित्व
अल्मोड़ा। धारानौला व्यापार संघ ने नगर व्यापार मंडल कार्यकारिणी में धारानौला के व्यापारियों को प्रतिनिधित्व देने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि धारानौला इकाई वर्तमान में एक अलग इकाई के तौर पर कार्य कर रही है। धारानौला व्यापार मंडल शहर के सभी सकारात्मक कार्यों में भविष्य में भी सहयोग करता रहेगा।