फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री रेखा आर्या ने जिले में पोषण रथ का किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा चलाई गई महत्वाकांक्षी योजना ‘पोषण रथ’ का उद्घाटन किया। रथ के माध्यम से क्षेत्र में लोगों में कोरोना महामारी से बचाव और रोकथाम के लिए जागरूक किया जाएगा। विभिन्न विकासखंडों और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं, बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पोषण अभियान की जागरूकता को भी रथ प्रसारित करेगा।
विज्ञापन

विकास भवन में पोषण रथ का उद्घाटन करते हुए राज्यमंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस योजना के तहत जन-मानस में पोषण संबंधी व्यवहार, स्वच्छता, कोरोना महामारी से बचाव और रोकथाम जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से इस रथ का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पोषण रथ के माध्यम से जनपद के सभी विकासखंडों, न्याय पंचायतों और ग्राम सभाओं में बच्चों, महिलाओं और किशोरियों के सर्वांगीण विकास के लिए पोषण अभियान की जागरूकता का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
साथ ही रथ में ऑडियो के माध्यम से पोषण से संबंधित संदेश प्रसारित किए जाएंगे। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि पोषण अभियान बच्चों, गर्भवतियों, धात्री महिलाओं और किशोरियों में पोषण के परिणामों में सुधार के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही एक महत्वाकांक्षी योजना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पोषण रथ द्वारा जिले भर में आंगनीबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से मातृ एवं शिक्षु स्वास्थ्य के संबंध में योजनाएं, कुपोषण और स्वच्छता, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ आदि योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी।
यहां सीडीओ मनुज गोयल, डीएफओ महातिम यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, जिपं सदस्य महेश नयाल, धन सिंह रावत, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, परियोजना निदेशक नरेश कुमार, डीडीओ केके पंत, मुख्य शिक्षाधिकारी एचबी चंद, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश चैहान, स्वस्थ भारत प्रेरक विशाल सिंह, जिला समन्वयक नवल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें