फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मामलों में चार आरोपियों को 20 किलो गांजे संग धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब तस्कर वाहनों में पुलिस का स्टीकर लगाकर भी तस्करी करने से नहीं कतरा रहे हैं। भतरौंजखान पुलिस ने कार में पुलिस का स्टीकर लगाकर गांजे की तस्करी करने पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 10 किलो गांजा बरामद किया। इसके अलावा एक अन्य युवक को जीएमओयू बस में गांजे की तस्करी करने पर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भतरौंजखान पुलिस ने मोहान पुलिस सहायता केंद्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस बीच स्विफ्ट डिजायर कार में पुलिस का स्टीकर लगा देखकर उसे रोका। कार में सवार लक्ष्मीपुर पट्टी ऊधमसिंह नगर निवासी भूरे खां, कुमाऊं कॉलोनी काशीपुर निवासी हर्ष रावत और काशीपुर निवासी कार्तिक दीक्षित की पुलिस ने तलाशी ली। तीनों के पास से पुलिस को 10 किलो 768 ग्राम गांजा बरामद हुआ। गांजे की कीमत लगभग 48 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान जीएमओयू की बस में सवार दीपक नेगी (30) निवासी बुड़ाखोली, भैरनखाला, सल्ट के कब्जे से नौ किलो 250 ग्राम गांजा बरामद किया। इसकी कीमत करीब 42 हजार रुपये आंकी जा रही है। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कार भी जब्त कर दी गई है। सभी आरोपी गांजे को काशीपुर बेचने ले जा रहे थे। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अनीश समेत एसआई ललित दिगारी, कांस्टेबल सतपाल, दीपक कुमार, प्रकाश चंद्र, नवीन पांडे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें