युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की ओर से आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) रमेश चंद्र ने किया। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे। अंडर 16 खो-खो बालक वर्ग में सलन विजेता, दैरी उपविजेता, बालिका खो-खो में भतौरा विजेता, मल्ली मिरई की टीम उपविजेता रही।
महिला ओपन खो-खो का खिताब नट्टागुल्ली की टीम ने जीता। विजयपुर की टीम उपविजेता रही। बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में पैठानी की टीम विजेता, नटागुल्ली की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग में नटागुल्ली की टीम ने बाजी मारी, छतीनाखाल की टीम उपविजेता रही।
बालक वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पूजाखेत की टीम अव्वल रही, जबकि सलना को उपविजेता के पुरस्कार से संतोष करना पड़ा। चंदन नेगी, धर्मा देवी, दयाकृष्ण बिष्ट, जोधा सिंह निर्णायक रहे।
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत ने सभी का आभार जताया। बालिका वॉलीबॉल में जामड़ की टीम विजेता रही, भुमकिया उपविजेता रही। वहां युगल किशोर, लाल सिंह, शिव सिंह, तारा सिंह, जयपाल सिंह, नारायण रावत, हुकुम सिंह, हुकुम सिंह किरौला, जीवन सिंह आदि मौजूद थे।